अध्याय 4 पदार्थ : धातु और अधातु

अध्याय 4 पदार्थ : धातु और अधातु

अध्याय 4 पदार्थ : धातु और अधातु

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किसको पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है?

(क) जिंक

(ख) फॉस्फोरस

(ग) सल्फर

(घ) ऑक्सीजन।

 

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(क) सभी धातुएँ तन्य होती हैं।

(ख) सभी अधातुएँ तन्य होती हैं।

(ग) सामान्यतः धातुएँ तन्य होती हैं।

(घ) कुछ अधातुएँ तन्य होती हैं।

 

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) फास्फोरस बहुत ………………. अधातु है।

(ख) धातुएँ उष्मा और ………………. की ………………. होती है।

(ग) आयरन, कॉपर की अपेक्षा ………………… अभिक्रियाशील है।

(घ) धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया कर ………………. गैस बनाती हैं।

प्रश्न 4. यदि कथन सही है तो *T” और यदि गलत है तो कोष्ठक में *F” लिखिए

(क) सामान्यतः अधातु अम्लों से अभिक्रिया करते हैं।

(ख) सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातु है।

(ग) कॉपर, जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है।

(घ) कोयले को खींचकर तारें प्राप्त की जा सकती हैं।

प्रश्न 5. नीचे दी गई सारणी में गुणों की सूची दी गई है। इन गुणों के आधार पर धातुओं और अधातुओं में अंतर कीजिए

 

गुण   धातु   अधातु

  1. दिखावट
  2. कठोरता
  3. आघातवर्धनीयता
  4. तन्यता
  5. ऊष्मा चालन
  6. विद्युत् चालन।

 

प्रश्न 6. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए

(क) ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री के लपेटने में किया जाता है।

(ख) निमज्जन छड़े (इमरशन रॉड) धात्विक पदार्थों से निर्मित होती है।

(ग) कॉपर, जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।

(घ) सोडियम और पोटैशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है।

प्रश्न 7. क्या आप नींबू के अचार को ऐलुमिनियम के पात्रों में रख सकते हैं? स्पष्ट करिए।

प्रश्न 8. नीचे दी गई सारणी के कॉलम I में कुछ पदार्थ दिये गये हैं। कॉलम II में उनके कुछ उपयोग दिये गये हैं। कॉलम I के पदार्थ का कॉलम II से सही मिलान करिए

कॉलम ।      कॉलम II

  1. गोल्ड
  2. आयरन
  3. ऐलुमिनियम
  4. कार्बन
  5. कॉपर
  6. मर्करी 1. थर्मामीटर
  7. बिजली के तार
  8. खाद्य सामग्री लपेटना
  9. आभूषण
  10. मशीनें
  11. ईंधन

प्रश्न 9. एक दिन रीता अपनी मां के साथ आभूषण विक्रेता की दुकान पर गई। उसकी मां ने सुनार को पॉलिश करने हेतु सोने के पुराने आभूषण दिए। अगले दिन जब वे आभूषण वापस लाई तो उन्होंने पाया कि उनका भार कुछ कम हो गया है। क्या आप भार में कमी का कारण बता सकते हैं?

HOME

NOTESJOBS

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.