भूगोल कक्षा 12 अध्याय 3 जनसंख्या वितरण घनत्व एवं वृद्धि

कक्षा 12 भूगोल नोट्सभूगोल कक्षा 12 अध्याय 3 जनसंख्या वितरण घनत्व एवं वृद्धि

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

भूगोल कक्षा 12 अध्याय 3 जनसंख्या वितरण घनत्व एवं वृद्धि geography,12th,geography,visv,jansankhya,vitran,ghanatv,or,vridhi,विश्व,जनसंख्या,वितरण,घनत्व,और,वृद्धि,विश्व जनसंख्या वितरण घनत्व और वृद्धि,12वीं कक्षा

प्रश्न 1 विश्व में दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है
उत्तर भारत

प्रश्न 2 संसार का सबसे बड़ा जनसमूह कहां निवास करता है
उत्तर एशिया में

प्रश्न 3 विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व किस देश में हैं
उत्तर बांग्लादेश में

प्रश्न 4 उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या घनत्व किस महाद्वीप में सर्वाधिक है
उत्तर यूरोप महाद्वीप में

प्रश्न 5 सन 2015 के अनुसार विश्व का जनसंख्या घनत्व कितना है
उत्तर 47

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 6 विश्व में 2025 तक अनुमानित जनसंख्या क्या होगी
उत्तर 781•8 करोड़

प्रश्न 7 जनसंख्या घनत्व में कायिक घनत्व का क्या सूत्र है
उत्तर जनसंख्या ÷ कृषि भूमि क्षेत्र

प्रश्न 8 2013 में विश्व में कितनी जनसंख्या थी
उत्तर 714 करोड

प्रश्न 9 उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या का सर्वाधिक स केंद्र किस प्रदेश में है
उत्तर उत्तरी पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दक्षिणी पूर्वी कनाडा

प्रश्न 10 उत्तरी गोलार्ध में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है
उत्तर 85%

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 11 प्रवास के कारण किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक हुई
उत्तर उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में

प्रश्न 12 विगत 350 वर्षों में विश्व की जनसंख्या कितने गुना बढ़ी
उत्तर 12 गुना बढ़ी

प्रश्न 13 जनसंख्या संक्रमण के सिद्धांत के अनुसार भारत कौन सी अवस्था में आता है
उत्तर तृतीय अवस्था में

प्रश्न 14 जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले आर्थिक कारकों की व्याख्या कीजिए
उत्तर
1 खनिज- अधिक खनिज जनसंख्या को आकर्षित करता है जिन क्षेत्रों में खनिजों की मात्रा कम होती हैं वहां जनसंख्या भी काम पाई जाती है
2 नगरीकरण- मनुष्य सुख सुविधाएं शिक्षा मनोरंजन रोजगार आदि के लिए नगरों में रहना अधिक पसंद करता है इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या कम पाई जाती है
3 उद्योगी करण- क्षेत्र जहां सभी प्रकार के उद्योग की स्थिति तथा वहां लोगों को पर्याप्त रोजगार की सुविधाएं मौजूद हो तो उन क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक मिलती है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 15 जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने की प्रमुख विधियों का सूत्र लिखिए
उत्तर
1 गणितीय घनत्व = जनसंख्या÷ कुल क्षेत्रफल
2 आर्थिक घनत्व बराबर जनसंख्या ÷संसाधन
3 कायिक घनत्व = जनसंख्या÷ कृषि भूमि क्षेत्र
4 कृषि घनत्व = कृषक जनसंख्या ÷कृषि भूमि का क्षेत्रफल
5 पोषण घनत्व = जनसंख्या÷ भोज्य फसलों का क्षेत्रफल

प्रश्न 16 विश्व में जनसंख्या संकेंद्रण के प्रमुख क्षेत्र बताइए
उत्तर विश्व में 5 प्रदेशों में जनसंख्या संकेंद्रण पाया जाता है
1 पूर्वी एशिया का चीन जापान दक्षिण कोरिया ताइवान और हांगकांग
2 दक्षिण एशिया के भारत पाकिस्तान श्रीलंका नेपाल और बांग्लादेश
3 संपूर्ण दक्षिण पूर्वी एशिया
4 उत्तरी पश्चिमी यूरोप के ग्रेट ब्रिटेन जर्मनी हॉलेंड बेल्जियम फ्रांस आयरलैंड डेनमार्क स्पेन इटली
5 उत्तर अमेरिका के उत्तरी पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिणपुरी कनाडा

प्रश्न 17 जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है
उत्तर किसी क्षेत्र में समय के दो अंतरालों के बीच होने वाली जनसंख्या में परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं यह घनात्मक को ऋण आत्मक दोनो हो सकती हैं

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 18 जनसंख्या संक्रमण सिद्धांत की अवस्थाएं को वर्गीकृत कीजिए
उत्तर
1 प्रथम अवस्था- इसमें उच्च जन्म दर और मृत्यु दर थी
2 द्वितीय अवस्था- प्रारंभ में जन्म दर उच्च थी लेकिन समय के साथ घट जाती थी और मृत्यु दर भी कम हो जाती थी
3 तृतीय व्यवस्था – जन्म दर और मृत्यु दर में कमी आई

प्रश्न 19 विश्व में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारणों की व्याख्या कीजिए
उत्तर
1 भौगोलिक कारक
जल की उपलब्धता- जिन क्षेत्रों में पर्याप्त जल मिलता है वहां जनसंख्या वितरण अधिक मिलता है तथा वे क्षेत्र जहां जल की कमी होती है उन क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण कम पाया जाता है
भू आकृति- धरातल के क्षेत्र जो मैदानी क्षेत्र में आते हैं वहां जनसंख्या वितरण अधिक मिलता है तथा पहाड़ी में पर्वतीय क्षेत्रों में कम जनसंख्या वितरण मिलता है
जलवायु- जलवायु भी मनुष्य के निवास को प्रभावित करती है अति उष्ण वह शीत जलवायु में जनसंख्या वितरण कम मिलता है तथा शीतोष्ण जलवायु में जैसल जनसंख्या वितरण अधिक मिलता है
मृदा- कृषि के लिए उपयुक्त उपजाऊ मृदा का होना अति आवश्यक होता है तथा उन क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण में अति मिलता है जहां मरुस्थलीय मिट्टी पाई जाती है वहां जनसंख्या वितरण कम पाया जाता है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

2 आर्थिक कारक
खनिज- अधिक खनिज युक्त क्षेत्र जनसंख्या को आकर्षित करता है जिन क्षेत्र में खनिज की मात्रा कम मिलती है वहां जनसंख्या भी कम मिलती हैं
नगरीकरण- मनुष्य अधिक सुख सुविधाएं शिक्षा मनोरंजन रोजगार आदि कई नगरों में रहना अधिक पसंद करता है इसके विपरीत ग्रामीण जनसंख्या कम पाई जाती हैं।
उद्योगी करण- वे क्षेत्र यहां सभी प्रकार के उद्योग स्थित हो तथा वहां रोजगार की सुविधाएं मौजूद हो तो उन क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक पाई जाती हैं

3 सामाजिक सांस्कृतिक कारक- वैश्य तू जहां धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने वाले होते हैं वहां भी जनसंख्या अधिक मिलती है

प्रश्न 20 जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से विश्व की जनसंख्या को वर्गीकृत कीजिए
उत्तर
1 अत्यधिक जन घनत्व वाले क्षेत्र- वह देश जहां 250 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक पाए जाते हैं वहां अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र कहलाते हैं इसने विश्व के तीन जन समूह शामिल है
1 पूर्वी दक्षिणी एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया
2 पश्चिमी में मध्यवर्ती यूरोप
3 उत्तरी अमेरिकापूर्वी
इन प्रदेशों में जलवायु समतल मैदानी भू भाग उपजाऊ मृदा जल खनिज संपदा विकास परिवहन पाया जाता है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

2 अधिक जन घनत्व वाले क्षेत्र- वह देश जहां 100 से 250 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं तो उन क्षेत्रों को अधिक जनघनत्व वाले क्षेत्र कहते हैं इसमें दक्षिण दक्षिण पूर्वी पूर्वी यूरोप मध्य उत्तरी अमेरिका दक्षिणी अमेरिका के तटवर्ती भाग अफ्रीका के तटवर्ती भाग दक्षिण पूर्वी एशिया के आंतरिक भाग शामिल होते हैं

3 सामान्य जनघनत्व वाले क्षेत्र- वह देश जहां 10 से 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं उन क्षेत्रों को सामान्य जनघनत्व वाले क्षेत्र कहते हैं इसमें एशिया अफ्रीका उत्तरी दक्षिणी अमेरिका के घास के मैदान शामिल है

4 कम जनघनत्व वाले क्षेत्र- वह देश जहां 10 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं उन क्षेत्रों को कम जनघनत्व वाले क्षेत्र कहते हैं इसमें सूडान लीबिया मालागासी उत्तरी अमेरिका में कनाडा पेरू साइबेरिया शामिल है

5 जन विहीन क्षेत्र- वह देश जहां एक व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से भी कम पाया जाता है

प्रश्न 21 विश्व की जनसंख्या की वृद्धि की विवेचना कीजिए
उत्तर
1 प्रागैतिहासिक काल- इस काल की शुरुआत भोजन संग्रह एवं आखेट अवस्था को माना जाता है महाद्वीपों पर बर्फ कम होने के बाद अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी यूरोप दक्षिणी पश्चिमी पूर्वी एशिया के अंदर मानव का विस्तार हुआ इस समय संसार का औसत जनघनत्व 0.04 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर था

2 प्राचीन काल- यह काल आज से 6,000 वर्ष पहले मनुष्य ने कृषि और पशुपालन द्वारा आरंभ किया इस काल से पूर्व विश्व के बहुत से क्षेत्रों में नगरीय विकास शुरू हो चुका था

3 मध्यकाल- यह काल 700 ईस्वी से 16 से 50 ईसवी तक चला इस समय विश्व की जनसंख्या 55 करोड़ थी भारतीय उपमहाद्वीप में पूर्वी एशिया यूनानी और मेसोपोटामिया आदि विशाल जनसमूह के क्षेत्र थे

4 आधुनिक काल- 17 शताब्दी की मध्य से आधुनिक काल की शुरुआत मानी जाती हैं 1950 ईसवी में विश्व की जनसंख्या 251 करोड़ थी 2000 ईस्वी में 610 करोड़ और 2013 में 714 करोड़ तक पहुंच गई 2025 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर 781 करोड हो जाने का अनुमान है

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अर्थशास्त्र का परिचय   

कक्षा 12 भूगोल नोट्स

 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.