अध्याय 6 दहन और ज्वाला

अध्याय 6 दहन और ज्वाला

अध्याय 6 दहन और ज्वाला

प्रश्न 1. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) लकड़ी और कोयला जलने से वायु का ………… होता है।

(ख) घरों में काम आने वाला एक द्रव ईंधन ………… है।

(ग) जलना प्रारंभ होने से पहले ईंधन को उसके ………… तक गर्म करना आवश्यक है।

(घ) तेल द्वारा उत्पन्न आग को ………… द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 3. समझाइए कि मोटर वाहनों में सी० एन० जी० के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है ?

प्रश्न 4. ईंधन के रूप में एल० पी० जी० और लकड़ी की तुलना कीजिए।

प्रश्न 5. कारण बताइए

(क) विद्युत् उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।

(ख) एल० पी० जी० लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।

(ग) कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमीनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।।

प्रश्न 6. मोमबत्ती की ज्वाला का चिनित चित्र बनाइए।

प्रश्न 7. ईधन से ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ?

प्रश्न 8. समझाइए कि CO2 किस प्रकार आग को नियंत्रित करती है ?

प्रश्न 9. हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है, परंतु सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है, समझाइए।

प्रश्न 10. सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों?

प्रश्न 11. एक प्रयोग में 4.5 Kg ईंधन का पूर्णतया दहन किया गया। उत्पन्न ऊष्मा का माप 1,80,000 KJ था। ईंधन का ऊष्मीय मान परिकलित कीजिए।

प्रश्न 12. क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है ? विवेचना कीजिए।

प्रश्न 13. आबिदा और रमेश ने एक प्रयोग किया जिसमें बीकर में रखे जल को गर्म किया गया। आबिदा ने बीकर को मोमबत्ती ज्वाला के पीले भाग के पास रखा। रमेश ने बीकर को ज्वाला के सबसे बाहरी भाग के पास रखा। किसका पानी कम समय में गर्म हो जाएगा ?

HOME

NOTESJOBS

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.