असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन

असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलनअसहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन

असहयोग आंदोलन , सविनय अवज्ञा आंदोलन , तथा भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 1. गांधी युग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर। सन् 1920 से भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व गांधी जी ने ही किया , इसलिए आंदोलन के इस चरण को ‘गांधी युग’ कहा जाता है।
प्रश्न 2. असहयोग आंदोलन की पृष्ठभूमि के मुख्य बिंदु क्या थे ?
उत्तर निम्न बिंदु थे :—
1. प्रथम विश्वयुद्ध
2. महात्मा गांधी का भारतीय राजनीति में प्रवेश
3. रोलेट एक्ट और सत्याग्रह
4. जलियांवाला बाग हत्याकांड
5. अमृतसर कांग्रेस
6. खिलाफत समस्या।
प्रश्न 3. गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब आए? उत्तर 9 जनवरी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से गांधी जी भारत आए।
प्रश्न 4. गांधी जी ने अपना आश्रम कहां स्थापित किया?
उत्तर 1915 में ही साबरमती के निकट स्थापित किया।
प्रश्न 5. गांधीजी ने कहाँ- कहाँ सत्याग्रह किया?
उत्तर चंपारन, खेड़ा और अहमदाबाद में सत्याग्रह किया।
प्रश्न 6. रौलट एक्ट से आप क्या समझते हैं? इसका क्या उद्देश्य है?
उत्तर सिडनी रौल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई , जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ‘ आतंकवादी और अपराध अधिनियम ‘ बनाया गया। जिसे ” रौलट एक्ट ” या “काला कानून” भी कहते हैं।
इस एक्ट का उद्देश्य किसी भी भारतीय को, किसी भी बहाने से 2 वर्ष तक नजरबंद रखने , उनके नागरिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने तथा स्वशासन के संघर्ष को दबाना था । जिसका संपूर्ण देश में विरोध किया गया।
प्रश्न 7. रौलट सत्याग्रह क्या था?
उत्तर रौलट बिल के कानून बनने पर, संपूर्ण देश में सार्वजनिक हड़ताल के माध्यम से विरोध का निश्चय किया गया।
6 अप्रैल 1919 को सारे देश में शहरों और गांवों में सब जगह शांतिपूर्ण हड़ताल हुई, जो सफल रही। यह सत्याग्रह रौलट सत्याग्रह कहा जाता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 8. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बताइए?
उत्तर ब्रिटिश सरकार ने 9 अप्रैल को अमृतसर के प्रसिद्ध नेता डॉ. सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू को बंदी बनाकर अमृतसर से निष्कासन कर दिया। पंजाब सरकार के इस आदेश से अमृतसर में उत्तेजना फैल गई। उनकी रिहाई के लिए अमृतसर में हड़ताल घोषित कर दी गई ।
13 अप्रैल को अनेक गिरफ्तारियां हुई और सभा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, लेकिन जनता को इसकी सूचना देने के लिए आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। 13 अप्रैल को वैशाखी के दिन जलियांवाला बाग में एकत्र होती जनता को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। जब लगभग 20,000 लोग एकत्र हो गए तब बिना चेतावनी के गोली चलाना प्रारंभ कर दिया गया और गोलाबारी, कारतूस समाप्त होने पर ही रुकी।
प्रश्न 9. जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच करने के लिए किस समिति का गठन किया गया?
उत्तर हंटर कमेटी का गठन किया गया।
प्रश्न 10. शंकरन नायर एवं रवींद्रनाथ ठाकुर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का विरोध किस प्रकार किया?
उत्तर जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद के भारतीय सदस्य शंकरन नायर ने विरोध प्रकट करते हुए त्यागपत्र दे दिया। रविंद्रनाथ ठाकुर ने ‘ सर ‘ की उपाधि छोड़ दी ।
प्रश्न 11. खिलाफत समस्या क्या थी?
उत्तर प्रथम महायुद्ध में टर्की अंग्रेजों के विरुद्ध जर्मनी के साथ था , अत: भारतीय मुसलमानों को आशंका थी कि युद्ध के बाद ब्रिटेन टर्की के विरुद्ध कार्यवाही करेगा। युद्ध के दौरान भारतीय मुसलमानों का सहयोग प्राप्त करने की दृष्टि से ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि युद्ध समाप्ति के बाद ब्रिटेन टर्की के प्रति प्रतिशोध की नीति नहीं अपनाएगा और उसके साम्राज्य को छिन्न-भिन्न नहीं होने देगा।
परंतु युद्ध समाप्ति के बाद भी ब्रिटेन ने अपने आश्वासनों को पूरा नहीं किया। ब्रिटेन के इस विश्वासघात से भारतीय मुसलमानों को तीव्र आघात पहुंचा और एक शक्तिशाली खिलाफत आंदोलन प्रारंभ हुआ । इसका लक्ष्य था , “लौकिक और आध्यात्मिक संस्था के रूप में खलीफा का अस्तित्व बनाए रखना।”
प्रश्न 12. कांग्रेस का असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ एवं दुबारा किस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया गया?
उत्तर सितंबर 1920 में कोलकाता में कांग्रेस के अधिवेशन में गांधी जी ने असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव रखा ।
1920 के नागपुर अधिवेशन में असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव फिर से भारी बहुमत से पारित हुआ।
प्रश्न 13. खिलाफत सम्मेलन में अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर नवंबर 1919 में गाँधीजी खिलाफत सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गए।
प्रश्न 14. असहयोग आंदोलन के समय गांधी जी ने क्या घोषणा की ?
उत्तर गांधीजी को आंदोलन की सफलता पर इतना विश्वास था कि, उन्होंने घोषणा की, कि स्वराज्य 12 माह में अवश्य मिल जाएगा ।

असहयोग आंदोलन , सविनय अवज्ञा आंदोलन , तथा भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 15. असहयोग आंदोलन के नकारात्मक और सकारात्मक कार्य बताइए?
उत्तर * नकारात्मक कार्य :—
1.सरकारी पदों और उपाधियों का त्याग।
2. सरकारी स्कूलों और कॉलेजों का बहिष्कार।
3. चुनावों का बहिष्कार।
4.सरकारी अदालतों का बहिष्कार।
5. विदेशी माल का बहिष्कार।
* सकारात्मक या रचनात्मक कार्य :—
1. राष्ट्रीय स्कूल और कॉलेजों की स्थापना ।
2. पारस्परिक विवादों के हल के लिए निजी- पंचायतों का गठन ।
3. ‘स्वदेशी’ का व्यापक प्रचार।
4. चरखा वह हथकरघा को प्रोत्साहन ।
5. अस्पृश्यता का अंत।
प्रश्न 16. असहयोग आंदोलन के कार्यक्रमों के पक्ष बताइए ?
उत्तर असहयोग आंदोलन के कार्यक्रमों के दो पक्ष थे-
1. नकारात्मक पक्ष।
2. सकारात्मक (रचनात्मक) पक्ष।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 17. प्रिंस ऑफ वेल्स का स्वागत हड़ताल से कब किया गया?
उत्तर 17 नवंबर 1921 को मुंबई में प्रिंस का स्वागत हड़ताल से किया गया।
प्रश्न 18. चौरी – चौरा कांड क्या था ?
उत्तर असहयोग आंदोलन अपने चरम पर था, इसी समय 5 फरवरी 1922 को यू.पी. के गोरखपुर जिले के चौरी – चौरा ग्राम में कांग्रेस की ओर से निकाले गए जुलूस को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। क्रुद जनता ने सिपाहियों को थाने में खदेड़ कर आग लगा दी। इसे ही चौरी – चौरा कांड कहते हैं ।
प्रश्न 19. ” यंग इंडिया” समाचार पत्र का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर गांधीजी के द्वारा ।
प्रश्न 20. गांधीजी ने असहयोग आंदोलन स्थगित क्यों किया ?
उत्तर चौरी – चौरा घटना से गांधीजी के अहिंसा वादी ह्रदय को तीव्र आघात पहुंचा और उन्होंने हिंसा के प्रयोग के कारण आंदोलन वापस ले लिया।
प्रश्न 21 असहयोग आंदोलन की दुर्बलता क्या थी ? उत्तर आंदोलन की सबसे बड़ी दुर्बलता धर्म का राजनीति में प्रवेश था, जिसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं हुए। गांधी जी ने आंदोलन में छोटी सी हिंसक घटना को जन-मनोवृति का आवश्यक अंग मानने के स्थान पर आंदोलन को स्थगित कर दिया गया । यदि यह आंदोलन कुछ समय और चलता तो सरकार के लिए सुधारों की नवीन घोषणा आवश्यक हो जाती।
प्रश्न 22. असहयोग आंदोलन का महत्व बताइए ?
उत्तर इस आंदोलन ने जनता को निर्भीक बना दिया। जनता शासन द्वारा दी जाने वाली सजा और यातनाओं को भुगतने के लिए पूरी तरह निडर हो गई ।
असहयोग के माध्यम से गांधी जी ने राष्ट्रीय आंदोलन को जन आंदोलन में परिवर्तित कर दिया। राष्ट्रीय आंदोलन अब केवल उच्च वर्ग तक ही सीमित नहीं रहा , यह गांव – गांव तक पहुंच गया । महात्मा गांधी और असहयोग आंदोलन के प्रभाव से वह ( देश भक्ति) सर्वसाधारण तक पहुंच पाई ।
आंदोलन के दौरान रचनात्मक कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षण संस्थाओं का संचालन, विदेशी के स्थान पर स्वदेशी चरखा, हथ-करघा आदि से देश को विशेष लाभ हुआ । कांग्रेस ने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार कर लिया ।
प्रश्न 23. कांग्रेस ने औपनिवेशिक स्वराज्य की मांग अपने किस अधिवेशन में रखी?
उत्तर कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन , दिसंबर 1928 में ।
प्रश्न 24. औपनिवेशिक स्वराज्य की मांग करते हुए कांग्रेस ने क्या चेतावनी दी?
उत्तर चेतावनी दी कि यदि 1 वर्ष के अंदर ब्रिटिश सरकार ने औपनिवेशिक स्वराज्य की मांग स्वीकार नहीं की तो वह पूर्ण स्वराज की मांग प्रस्तुत करेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 25. लाहौर अधिवेशन कब हुआ ? और इसमें क्या तथ्य रखा गया।
उत्तर दिसंबर 1929 में जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में, लाहौर में कांग्रेस अधिवेशन आरंभ हुआ । इस अधिवेशन में कांग्रेस ने इससे पूर्व सन् 1928 में निर्धारित किए गए औपनिवेशिक स्वराज्य के लक्ष्य को कायरता पूर्ण बताया। इसके स्थान पर पूर्ण स्वराज की मांग की गई।
प्रश्न 26. कांग्रेस ने पहला स्वतंत्रता दिवस कब मनाया?
उत्तर 26 जनवरी , 1930 स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया।
प्रश्न 27. देश की आंतरिक स्थिति में किस प्रकार सविनय अवज्ञा आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की ?
उत्तर इस समय संपूर्ण विश्व की समान भारत भी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था । श्रमिक और व्यापारी सभी असंतुष्ट थे इसी समय भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त के क्रांतिकारी कार्यों और लाहौर षड्यंत्र अभियोग के कारण, भारत में ब्रिटिश सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा था। इस प्रकार सन् 1930 के आरंभ में संपूर्ण देश में असंतोष का वातावरण था।
प्रश्न 28. गांधीजी को सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करने के अधिकार कहां दिए गए?
उत्तर साबरमती आश्रम में दिए गए ।
प्रश्न 29. गांधी जी ने वायसराय के समक्ष 11 शर्ते अपने किस साप्ताहिक पत्र में प्रकाशित की?
उत्तर यंग इंडिया साप्ताहिक पत्र में प्रकाशित की।

असहयोग आंदोलन , सविनय अवज्ञा आंदोलन , तथा भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 30. गांधी जी द्वारा वायसराय के समक्ष रखी 11 शब्दों में से कुछ शर्तों का उल्लेख करो?
उत्तर * निम्न शर्ते प्रमुख हैं :–
1.नमक पर लगने वाला कर समाप्त हो
2. सैनिक व्यय आधा किया जाए
3. अधिकारियों के वेतन आधा कर प्रशासनिक व्यय में कमी की जाए।
4. विदेशी वस्तुओं पर तटकर लगाया जाए , जिससे देशी उद्योगों को संरक्षण प्राप्त हो।
5. सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए।
प्रश्न 31. डांडी – यात्रा के बारे में बताइए ?
उत्तर गांधीजी ने निश्चय किया कि वे डांडी समुंद्र तट पर सरकार की आज्ञा प्राप्त किए बिना नमक बनाएंगे और इस प्रकार कानून का उल्लंघन करेंगे।
12 मार्च 1930 को गांधीजी के नेतृत्व में चुने गए कार्यकर्ता साबरमती से पैदल 200 मील दूर गुजरात के एक गांव डांडी की ओर चल दिए। महात्मा गांधी द्वारा तथा इस यात्रा में सम्मिलित हजारों भारतीय 6 अप्रैल को समुद्र तट पर पहुंच गए । उन्होंने समूद्र के पानी से नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन करके सत्याग्रह का श्रीगणेश किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 32. सविनय अवज्ञा आंदोलन के कार्यक्रम क्या थे?
उत्तर गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए कहा, गांव-गांव को नमक बनाने के लिए निकल पड़ना चाहिए। लोगों को शराब अफीम और विदेशी कपड़े की दुकानों पर धरना देना चाहिए। विदेशी वस्त्रों को जला देना चाहिए ।
प्रश्न 33. सविनय अवज्ञा आंदोलन की महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?
उत्तर महिलाओं और किसानों की व्यापक सहभागिता, इस आंदोलन की महत्वपूर्ण विशेषता थी।
प्रश्न 34. गांधीजी की गिरफ्तारी के विरोध में कहाँ के मजदूरों ने हड़ताल की?
उत्तर मुंबई ( बम्बई) के 5000 मजदूरों ने हड़ताल की।
प्रश्न 35. सीमांत गांधी किसे कहते हैं ?
उत्तर महात्मा गांधी के शिष्य खान अब्दुल गफ्फार खान को सीमांत गांधी कहते हैं।
प्रश्न 36 रानी गेडिलियो का संबंध किस राज्य से था? उत्तर नागालैंड से ।
प्रश्न 37. सविनय अवज्ञा आंदोलन के दमन चक्र को अपने शब्दों में स्पष्ट करो?
उत्तर आंदोलन जैसे जैसे व्यापक और प्रखर होता गया सरकार ने इसका निर्ममतापूर्वक दमन करना प्रारंभ कर दिया। प्रदर्शनों व सभाओं को निर्देयतापूर्वक तितर-बितर किया जाने लगा । धारासना में 2500 स्वयं सेवकों ने नमक के गोदाम पर चढ़ाई (हमला) किया और वे पाश्विक लाठी प्रहार का शिकार बने । शांतिपूर्ण सत्याग्रहियों को , चाहे वे महिला हो या बच्चे पुलिस द्वारा निर्ममतापूर्वक पीटा जाता था।
अंग्रेजों ने खान अब्दुल गफ्फार खां के सहयोगियों और अनुयायियों को नष्ट करने के लिए हवाई जहाज से बम वर्षा की। एक गढ़वाली प्लाटून ने अपने मुस्लिम देशवासियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया।
प्रश्न 38. गांधी इरविन समझौता क्या था? यह किसकी मध्यस्थता से हुआ।
उत्तर समझौते का वातावरण बनाने के लिए सरकार द्वारा गांधीजी और कांग्रेस कार्य समिति के प्रमुख सदस्यों को रिहा कर दिया गया । द्वित्तीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उदारवादी नेताओं डॉक्टर जयकर और सप्रु ने मध्यस्थता के प्रयास किए । इन प्रयत्नों के परिणाम स्वरूप जो समझौता हुआ वह इतिहास में ‘ गांधी -इरविन ‘ समझौते के नाम से प्रसिद्ध है ।
* इसके निम्न प्रावधान थे :–
1. हिंसात्मक अपराध सिद्ध हो चुके राजनीतिक बंदियों को छोड़कर अन्य राजनीतिक बंदियों को मुक्त कर दिया जाएगा ।
2. कॉन्ग्रेस द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेगी।
3. महात्मा गांधी सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस ले लेंगे ।
4. समुद्र तट से निश्चित दूरी तक रहने वाले लोगों को ‘कर’ के बिना नमक एकत्रित करने का अधिकार होगा।
5. सत्याग्रहियों की जब्त संपत्ति लौटा दी जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रश्न 39. प्रथम , द्वितीय व तृतीय गोलमेज सम्मेलन कहां हुए ?
उत्तर * प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन 12 नवंबर 1930 को हुआ ।
* द्वितीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में 7 सितंबर से 1 दिसंबर 1931 तक हुआ।
* तृतीय गोलमेज सम्मेलन नवंबर 1932 में हुआ ।
प्रश्न 40. गांधी – इरविन समझौते पर क्या प्रतिक्रिया हुई ?
उत्तर इस समझौते के अनुसार , सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित करने पर गांधीजी के पहले के समान फिर आलोचना की गई । युवा वर्ग इस समझौते से निराश और नाराज था। क्योंकि सरदार भगत सिंह और उनके दो साथियों को मृत्युदंड की सजा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

असहयोग आंदोलन , सविनय अवज्ञा आंदोलन , तथा भारत छोड़ो आंदोलन
प्रश्न 41. पूना समझौता (पेक्ट) किसे कहते हैं ?
उत्तर 16 अगस्त, 1932 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारतीयों के लिए एक सांप्रदायिक निर्णय की घोषणा कर दी , जिसमें न केवल मुसलमानों और सिखों के लिए वरन दलित जातियों के लिए भी पृथक निर्वाचन का प्रावधान किया गया था।
गांधीजी ने, जो उस यरवदा जेल में थे, इसके विरुद्ध अनिश्चितकालीन उपवास प्रारंभ कर दिया। मदन मोहन मालवीय तथा अन्य नेताओं ने डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर से भेंट कर उनसे कहा कि , दलितों के पृथक निर्वाचन क्षेत्र की मांग पर बल न दें । यह हिंदुओं के विरुद्ध हिंदुओंं को लड़वाने की ब्रिटिश सरकार की चाल है । 25 सितंबर 1932 को अंबेडकर इस पर सहमत हो गए , और ‘ पूना समझौते ‘ पर हस्ताक्षर कर दिए गए।
प्रश्न 42. व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
उत्तर जुलाई 1933 में , व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ किया।
प्रश्न 43. व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन कब प्रारंभ हुआ, इसमें प्रथम एवं द्वितीय सत्याग्रही कौन थे?
उत्तर 17 अक्टूबर 1940 को व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया गया। विनोबा भावे प्रथम सत्याग्रही बने, उनका अनुकरण नेहरू जी ने किया।
प्रश्न 44. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू किया गया?
उत्तर 8 अगस्त 1942 की शाम को मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुंबई सत्र में (अंग्रेजों भारत छोड़ो) का नाम दिया गया था।
प्रश्न 45. ‘ मरो नहीं, मारो ‘ का नारा किसने दिया ?
उत्तर लाल बहादुर शास्त्री ने।
प्रश्न 46. ‘ दिल्ली चलो ‘ का नारा किसने दिया?
उत्तर सुभाष चंद्र बोस ने ।
प्रश्न 47. ‘ भारत छोड़ो ‘ या ‘ करो या मरो ‘ का नारा किसने दिया?
उत्तर महात्मा गांधी ने।
प्रश्न 48. कांकोरी कांड क्या था?
उत्तर 9 अगस्त 1925 को ब्रिटिश सरकार का तख्ता पलटने के उद्देश्य से रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में हिंदुस्तान प्रजातंत्र संघ के दास जुझारू कार्यकर्ताओं ने कांकोरी कांड किया था। इसके अंतर्गत सरकारी खजाना लूटने का प्रयास किया गया ।
प्रश्न 49. कांकोरी कांड स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाने की परंपरा किसने प्रारंभ की?
उत्तर भगत सिंह ने ।
प्रश्न 50. गांधी जी ने 9 अगस्त को ही आंदोलन प्रारंभ करने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर गांधी जी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत 9 अगस्त 1942 का दिन चुना था । क्योंकि इस दिन भारी मात्रा में युवा काकोरी स्मृति दिवस मनाने के लिए इकट्टा होते थे ।
प्रश्न 51. गांधीजी और सरोजिनी नायडू को भारत छोड़ो आंदोलन के समय गिरफ्तार करके कहां रखा गया?
उत्तर गांधी जी के साथ भारत कोकिला सरोजिनी नायडू को पुणे के आगा खान पैलेस में रखा गया ।
प्रश्न 52. राजेंद्र प्रसाद को भारत छोड़ो आंदोलन के समय गिरफ्तार करके कहां रखा गया? बाकी सभी क्रांतिकारियों को कहां रखा गया?
उत्तर राजेंद्र प्रसाद को पटना जेल में तथा बाकी सभी क्रांतिकारियों को अहमदनगर के किले में नजरबंद किया गया ।
प्रश्न 53. ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार कब निर्वाचित हुई ?
उत्तर 1945 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार निर्वाचित हुई।
प्रश्न 54. कैबिनेट मिशन भारत कब आया ?
उत्तर 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया।
प्रश्न 55. पाकिस्तान की मांग के समर्थन में मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस कब मनाया?
उत्तर प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 16 अगस्त 1946 को मनाया।
प्रश्न 56. गांधी जी की जीवनी किसने लिखी?
उत्तर डी. जी. तेंदुलकर (दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर) ने लिखी ।
प्रश्न 57. फरवरी 1947 में भारत का वायसराय कौन बना ?
उत्तर फरवरी 1947 में वावेल के स्थान पर ‘ लॉर्ड माउंटबेटन ‘ को वायसराय नियुक्त किया गया।

Notes In Hindi

भूगोल एक विषय के रूप में

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.