कक्षा 8 पाठ 11– गौ संरक्षण से ग्राम का विकास

कक्षा 8 पाठ 11– गौ संरक्षण से ग्राम का विकास

कक्षा 8 पाठ 11-- गौ संरक्षण से ग्राम का विकास
कक्षा 8 पाठ 11– गौ संरक्षण से ग्राम का विकास

पाठ 11– गौ संरक्षण से ग्राम का विकास

प्रश्न उत्तर (सोचें और बताएं)

प्रश्न 1.भगवान कृष्ण को ‘गोपाल’ क्यों कहा जाता है? उत्तर भगवान कृष्ण को गोपाल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह स्वयं ग्वाला बनकर गायों की सेवा करते थे।
प्रश्न 2. गौ संरक्षण के बारे में ‘आइने-ए-अकबरी’ में क्या लिखा है?
उत्तर गौ संरक्षण के बारे में ‘आइने-ए-अकबरी’ में लिखा है कि- ” उस काल में गायें प्राय: 20 सेर दूध देती थी और बैल 24 घंटे में 120 मील तक की दूरी तय कर सकते थे।
प्रश्न 3. ‘हमें गाय पालती हैं’ कैसे ?
उत्तर प्राय: यह कहा जाता है कि गाय हम पालते हैं। जबकि सच यह है कि गाय हमें पालती हैं। हमारे देश को कृषि के लिए अधिकांश ऊर्जा आज भी गोवंश से मिल रही है देश में जितना दूध पैदा होता है, उसका अधिकांश भाग गायों से मिलता है।
प्रश्न 4. भारतीय गायों की नस्लों के नाम बताइए ? उत्तर भारतीय गायों में गीर, साहीवाल, थारपारकर, राठी, हरियाणवी, आदि नस्लें मुख्य है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

* अति लघुत्तरात्मक प्रश्न :–

प्रश्न 1. हमारी पारिवारिक एवं कृषि संस्कृति का आधार किसे माना जाता है?
उत्तर हमारी पारिवारिक एवं कृषि संस्कृति का आधार गाय को माना जाता है।
प्रश्न 2. वेदों में गाय को किस अर्थ में स्वीकारा गया है? उत्तर वेदों में गाय को माता के रूप में स्वीकारा गया है, और कहा भी गया है कि – “गावो विश्वस्य मातर:” अर्थात् गाय विश्व की माता है।
प्रश्न 3. राजा दिलीप ने किस गाय की सेवा की?
उत्तर राजा दिलीप ने ‘नंदिनी’ गाय की सेवा की।
प्रश्न 4. ऋषि वशिष्ठ ने किस गाय की रक्षा की थी? उत्तर ऋषि वशिष्ठ ने ‘कामधेनु’ गाय की रक्षा की थी।

* लघुत्तरात्मक प्रश्न :–

प्रश्न-1. सम्राट अशोक ने अपने स्तंभों पर क्या-क्या अंकन करवाया?
उत्तर मौर्य सम्राट अशोक ने अपने स्तंभों पर सिंह, और अश्व के साथ ही बैलोंक्षका अंकन भी करवाया। यह बैल की शक्ति के महत्व का परिचायक है।
प्रश्न 2. गाय से प्राप्त द्रव्य ‘पंचगव्य’ के नाम से जाने जाते हैं। उनके नाम लिखिए?
उत्तर गाय से प्राप्त द्रव्य ‘पंचगव्य’ के नाम से निम्नलिखित है — दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र।
प्रश्न 3. गोमूत्र के औषधीय उपयोग से ठीक होने वाले रोगों के नाम लिखिए ?
उत्तर गोमूत्र के औषधीय उपयोग से पेट के कीड़े , ह्रदय रोग, जलोदर, कैंसर , बवासीर आदि रोग ठीक हो जाते हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

* दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न :-

प्रश्न 1. गाय को ग्राम विकास का आधार माना गया है, क्यों ? अपने विचार लिखिए।
उत्तर गाय को ग्राम विकास का आधार इसलिए माना गया है क्योंकि गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। गोपालन से परिवार का भरण- पोषण होता है। इसके दूध से प्राप्त पौष्टिक पदार्थ समृद्ध परिवार के लिए पर्याप्त है। गाय से ही बैल मिलते हैं जो कि कृषि कार्य के लिए सहायक है और मँहगे पेट्रोलियम पदार्थ से चलने वाले वाहनों का विकल्प है। गोबर से मिथेन गैस बनती है जो रसोई गैस के रूप में काम आती है। और इससे प्राप्त स्लरी उपजाऊ भूमि का आवश्यक तत्व है। एक अनुसंधान के अनुसार हमारे देश को 90 प्रतिशत ऊर्जा गोवंश से मिलती है। इस तरह गाय को ग्रामीण विकास का आधार मानना पूर्णतया उचित है।
प्रश्न 2. गाय पर एक विस्तृत निबंध लिखिए?
उत्तर गाय एक बहुत उपयोगी पशु है, जिसका वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। विज्ञान में भी गाय का महत्व स्वीकार किया गया है। गाय के दूध को अमृत माना गया है। भारत में करोड़ों हिंदू गाय की पूजा करते हैं । गाय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि – यह मानव जाति को बहुत कुछ देती है और बदले में कुछ नहीं मांगती हैं । कई परिवार गाय के दूध व घी को बेचकर अपना जीवन – यापन करते हैं। गाय के बछड़े हल खींचकर खेतों को कृषि योग्य बनाते हैं । गाय के पंचगव्य हमारे जीवन को सुखद बनाता है । पंचगव्यों में गाय का दूध , घी, दही, गोमूत्र और गोबर को बहुत गुणकारी स्वास्थ्यवर्धक और रोगरोधक माना जाता है।
गाय के महत्व को ऋषि – मुनियों ने समझा था, इसलिए इसे विश्व की माता कहा जाता था। महर्षि वशिष्ठ ने ‘कामधेनु’ गाय की सेवा की थी। और रघुवंश के प्रतापी राजा दिलीप ने ‘नंदिनी’ गाय की सेवा की थी। मुगल सम्राट अकबर के काल में गोचर भूमि अलग रखने की आज्ञा दी गई थी। भारत के घर – घर में गाय पालने और गाँव-गाँव में गौ-शालाओं को बनाने का प्रावधान था।
गाय के घी से किया गया हवन ऐसे धुएँ को जन्म देता है ,जो ओजोन परत को पाटने का काम करता है। गोबर से प्राप्त मिथेन गैस का उपयोग भोजन बनाने के लिए हो सकता है इससे पेट्रोलियम पदार्थों का प्रयोग कम होगा ।
गीर, साहिवाल, थारपारकर, राठी तथा हरियाणवी नस्ल की गाय प्रसिद्ध है। गीर नस्ल की गाय से इजराइल देश ने 120 लीटर तक दूध प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
गाय का दूध संपूर्ण आहार माना जाता है। यदि पोषक आहार मिले तो भारतीय नस्ल की गायें 20 से 24 लीटर तक दूध दे सकती है। श्वेत क्रांति के लिए गायों का पालन आवश्यक है। गांधी जी का यही कहना था कि यदि गाय रहेगी तो हम रहेंगे, यह गाय के महत्व को दर्शाता है।

* पाठ से आगे :–

प्रश्न 1. गांधी जी ने कहा था ” गाय बचेगी तो मनुष्य बचेगा।” इस कथन पर अपना मत प्रकट कीजिए।
उत्तर गाय मनुष्य जीवन का आधार है। इससे प्राप्त दूध से घी , दही , छाछ एवं अन्य पदार्थ तैयार होते हैं। इनसे हमें पोषण मिलता है। इसके गोबर और गोमूत्र के अनेक औषधीय उपयोग है। यदि गाय नहीं बची और उसका संरक्षण नहीं किया गया तो हमारी कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था छिन्न – भिन्न हो जाएगी। ऐसी दशा में हमारा अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। अतः गांधीजी के इस कथन से हम पूर्णतया सहमत हैं ।
प्रश्न 2. ” गाय हमें पालती हैं। ” कैसे ? सिद्ध कीजिए। उत्तर आमतौर पर यह कहा जाता है कि हम गाय को पालते हैं परंतु सच यह है कि गाय हमें पालती है। इस संबंध में तथ्य इस प्रकार है :-
1. गाय हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गोवंश में बैल आज भी कृषि कार्य के लिए प्रमुख सहायक है।
2. गाय से प्राप्त दूध, दही, घी , छाछ आदि पोषक आहार हमारे पोषण का आधार है।
3. गाय के गोबर से ऊर्जा प्राप्त होती है इससे प्राप्त मिथेन गैस भोजन बनाने में सहायक है ।
4. गाय के घी से किया गया हवन पर्यावरण को शुद्ध बनाता है ।
5. गाय के गोमूत्र से अनेक असाध्य रोगों का उपचार किया जाता है ।
अतः यह सिद्ध होता है कि गाय हमें पालती है ।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

प्रश्न 3. बैलों के महत्व को किस प्रकार स्वीकार किया गया है ?
उत्तर बैल का हमारी खेती के कार्य में बहुत महत्व रहा है। प्राचीन काल में माल ढोने का प्रमुख वाहक बैल ही थे। बैल की उपयोगिता के कारण ही मौर्य सम्राट अशोक ने अपने स्तंभों पर सिंह और अश्व के साथ ही बैलों का अंकन भी करवाया है, जो कि बैल की शक्ति के महत्व के परिचायक है। इसके अतिरिक्त बैल भगवान शिव का वाहन भी है ।

प्रश्न 4 नीचे लिखे शब्दों के मानक रूप लिखिए:–
1 श्रद्धा — श्रद् धा
2 सिद्ध — सिद् ध
3 संबंध — सम्बन्ध
4 समृद्धि — समृद् धि
5 पांडव –पाण्डव।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.